जलियाँवाला बाग हत्याकांड Hindi Nibandh
![]() |
| Hindi Nibandh |
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे काले अध्याय हैं जो अंग्रेजों की क्रूरता और दमन की गवाही देते हैं। 13 अप्रैल 1919 का दिन, यानी बैसाखी का पर्व, पंजाब के Hindi Niband अमृतसर में स्थित जलियाँवाला बाग में हुई नृशंस हत्याकांड की याद दिलाता है। इस दिन ब्रिटिश जनरल डायर के आदेश पर सैकड़ों निहत्थे भारतीयों को बेरहमी से मार डाला गया।
ब्रिटिश सरकार ने 1919 में रॉलेट एक्ट लागू किया, जिसके तहत बिना कारण बताए किसी भी भारतीय को गिरफ्तार किया जा सकता था। इस काले कानून का पूरे देश में विरोध हुआ। अमृतसर में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे थे। इसी क्रम में डॉ. सत्यपाल और डॉ. सैफुद्दीन किचलू को गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों ने विरोध में जलियाँवाला बाग में सभा रखी।
जलियाँवाला बाग चारों ओर English Nibandh से दीवारों से घिरा हुआ था, जिसमें सिर्फ एक ही संकरा रास्ता बाहर जाने का था। जनरल डायर अपनी सेना के साथ वहाँ पहुँचा और बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर लगभग 10 मिनट तक 1650 गोलियाँ चलवा दीं। लोग भाग नहीं सके, कुछ कुएँ में कूद गए, कई बच्चे, महिलाएँ और बुज़ुर्ग मौके पर ही शहीद हो गए। हज़ारों लोग घायल हुए और सैकड़ों की जान चली गई।
इस हत्याकांड से पूरे देश में Marathi Nibandh आक्रोश की लहर दौड़ गई। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 'नाइटहुड' की उपाधि लौटा दी। गांधी जी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। इस घटना ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नया मोड़ दिया और ब्रिटिश हुकूमत की असली चेहरे को उजागर कर दिया।
जलियाँवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का एक क्रूर और दुखद अध्याय है। यह घटना हमें यह सिखाती है कि आजादी की कीमत बहुत भारी रही है, और हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज भी अमृतसर स्थित जलियाँवाला बाग में बना स्मारक उन वीरों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
.jpg)
Comments
Post a Comment